


भाजपा के घोषणा पत्र का विषय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ "मोदी की गारंटी: विकसित भारत 2047" पर फोकस होगा। पार्टी संकल्प पत्र में केवल उन्हीं वादों को शामिल करेगी, जो पूरे किए जा सकें। घोषणा पत्र विकास, समृद्ध भारत, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों पर केंद्रित होगा।
पिछले 10 साल में भ्रष्टाचार पर भाजपा सरकार ने कितनी बड़ी कड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार गरीब, मध्यमवर्ग का हक छीनता है। हजारों करोड़ के घोटाले बंद हुए हैं और गरीब को हक मिल रहा है। गरीब को लूटने वाले जेल जा रहे हैं। निरंतर सख्त कार्रवाई होती रहेगी, ये मोदी की गारंटी है। लाल किले से कहा था कि यही समय है-सही समय है। आने वाले एक हजार वर्षों के लिए भारत के भविष्य को तय करने वाला ये उत्तम से उत्तम अवसर है, उत्तम से उत्तम समय है। भाजपा के संकल्प पत्र पर 4 जून के नतीजे के बाद तुरंत तेजी से काम शुरू हो जाएगा। सरकार पहले ही 100 दिन के एक्शन पर काम कर रही है। 140 करोड़ लोगों की अपनी एम्बिशन मोदी का मिशन है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम और CAA लाए, 370 को हटाया:भाजपा का ये संकल्प पत्र ऐसी ही एक सरकार की गारंटी देता है। विश्व बंधु के तौर पर मानवता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। भाजपा देश हित में बड़े और कड़े निर्णय लेने से कभी पीछे नहीं हटती। हमारे लिए दल से बड़ा देश है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है। 370 को हटाया और CAA लेकर आए। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर और तेजी से आगे बढ़ेंगे। गुड गवर्नेंस, डिजिटल गवर्नेंस और डेटा गवर्नेंस के लिए देश में आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर्स तैयार होंगे। वन नेशन और वन इलेक्शन को साकार करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे। यूनिफॉर्म सिविल कोड को भी हम देश हित के लिए जरूरी समझते हैं।
स्पेस में बड़ी ताकत के रूप में उभरेंगे:स्पेस में बड़ी ताकत के रूप में उभरेंगे। रोडमैप से आगे बढ़ेंगे। ये भारत के यूथ के लिए इतनी सारी ऑपर्च्यूनिटीज लेकर आएगा, जिसकी कल्पना भी नहीं होगी। विश्व में अनिश्चितता है, युद्ध के हालात हैं, तनाव है। संकट के ऐसे समय में इन क्षेत्रों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता है। जब दुनिया में इतने तनाव और तूफान हो, तब भारत में एक मजबूत पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार की आवश्यकता बढ़ जाती है। ऐसी सरकार जो देश को आर्थिक समृद्धि दे, विकसित भारत की ओर ले जाए और भाजपा संकल्पबद्ध है।
भारत को दुनिया के हर उभरते सेक्टर का ग्लोबल हब बनाने का संकल्प:भारत को दुनिया के हर उभरते सेक्टर का ग्लोबल हब बनाने का संकल्प है। वो समय दूर नहीं जब भारत दुनिया का ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, सेमी कंडक्टर, कॉन्ट्रेक्टिंग, कॉमर्शियल हब होगा। दुनिया के बड़े-बड़े इकोनॉमी सेंटर भारत में होंगे। भारत ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेंटर और ग्लोबल इंजीनियरिंग सेक्टर का हब बनेगा।
पूरे देश में चार्जिंग स्टेशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाएगे: देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल का मार्केट बढ़ रहा है। 10 साल पहले एक साल में 2000 गाड़ियां बिकी थीं। पिछले साल 17 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिकी हैं। पूरे देश में चार्जिंग स्टेशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाए जा रहे हैं। पीएम सूर्य घर से जोड़कर चार्जिंग स्टेशन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इससे भी देश में रोजगार की संभावनाएं बनने जा रही हैं।
रिन्यूएबल एनर्जी, गोवर्धन, बायो फ्यूल, ग्रीन एनर्जी जैसे सेक्टर्स में तेजी लाएंगे: भाजपा का संकल्प पत्र देश को आत्मनिर्भरता की तरफ ले जाने वाला है। डिफेंस, एडिबल ऑयल, एनर्जी इम्पोर्ट... भारत कब तक दूसरे देशों पर निर्भर रहेगा। आज एनर्जी को इम्पोर्ट करने के लिए लाखों करोड़ का फॉरेन एक्सचेंज खर्च करते हैं। भारत का फोकस ग्रीन एनर्जी और एनर्जी प्रोडक्शन पर है। रिन्यूएबल एनर्जी, गोवर्धन, बायो फ्यूल, ग्रीन एनर्जी जैसे सेक्टर्स में तेजी लाएंगे। इससे देश में ग्रीन जॉब्स पैदा होंगे।
वंदे भारत का विस्तार करेंगे, देश के चारों कोने में बुलेट ट्रेन: वंदे भारत का विस्तार करेंगे। वंदे भारत के 3 मॉडल चलेंगे। वंदे भारत स्लीपर, वंदे भारत चेयरकार और वंदे भारत मेट्रो। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का काम पूर्ण हो रहा है। उसी तरह से आने वाले समय में उत्तर भारत में एक बुलेट ट्रेन, दक्षिण में एक बुलेट ट्रेन और पूर्वी भारत में एक बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट चलाएंगे।
एविएशन सेक्टर पर जोर: एविएशन सेक्टर पर भी जोर है। एक हजार से ज्यादा नए विमान का ऑर्डर दिया है। अपने साथ रोजगार की संभावनाएं लाएंगे। ये सेक्टर छोटे शहरों में रहने वाले युवाओं के लिए ड्रीम सेक्टर बनेंगे।
सैटेलाइट टाउन :इनका मजबूती से विस्तार पुरानी सोच से अलग है। स्केल और स्पीड इतनी बढ़ेगी कि स्कोप भी बढ़ जाएगी। ये प्राथमिकता है। अर्बनाइजेशन शहरीकरण को पहले की सरकारें चुनौती माना करती थीं। भाजपा उसमें अवसर देखती है। सैटेलाइट टाउन बनाएंगे, जो रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे।
सोशल, फिजिकल और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का वादा: 21वीं सदी के भारत की बुनियाद के लिए भाजपा 3 इन्फ्रास्ट्रकचर्स से मजबूत करेगी। सोशल, डिजिटल और फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर। सोशल- नए इंस्टिट्यूट, मेडिकल कॉलेज, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कॉलेज, ट्रक ड्राइवर्स के लिए हाईवे के पास रेस्ट के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर्स डेवलप करने जा रहे हैं। फिजिकल- हाईवे, रेलवे, एयरवे, वाटरवे को आधुनिक बना रहे हैं। डिजिटल- 5 जी विस्तार, 6 जी पर काम, इंडस्ट्री 4.0 के लिए डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम कर रहे हैं, सर्विसेस को ऑनलाइन कर रहे हैं। ONDC और टेली मेडिसिन का विस्तार कर रहे हैं।
टूरिज्म काे बढ़ाने पर काम :देश में टूरिज्म का जो पोटेंशियल है, उसे भी अनलॉक किया जाना बाकी है। भाजपा ने विश्व प्रवासी ग्लोबल टूरिस्ट को हमारी विरासत से जोड़ा जाएगा। इस विरासत को हम वर्ल्ड हेरिटेज से जोड़ेंगे। अनेक स्थलों का विकास किया जाएगा। अभी एक ऑनलाइन कंपटीशन चल रहा है। लोग टूरिज्म टूरिज्म डेस्टिनेशन की रैंकिंग कर रहे हैं। इसके आधार पर अच्छे टूरिस्ट डेस्टिनेशन को सिलेक्ट कर सर्वांगीण विकास के लिए हम आगे काम करेंगे। टूरिज्म वो सेक्टर है, जो सबसे कम निवेश में सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करता है। टूरिज्म बढ़ता है तो होटल, रेस्टोरेंट, ऑटो रिक्शा वाले सभी को फायदा होता है। इको टूरिज्म के नए सेंटर्स बनाएंगे। होम स्टे के जो अवसर बनेंगे, उसका लाभ हमारे ट्राइबल परिवारों को होगा। होम स्टे के लिए महिलाओं को विशेष रूप से आर्थिक मदद देने की योजना बनाकर आएगी।
पूरी दुनिया में कल्चरल सेंटर का निर्माण: विकास और विरासत में हमारा विश्वास है। पूरी दुनिया में कल्चरल सेंटर्स का निर्माण करेंगे। दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल देश का गौरव है। हमारा गौरव है। तमिल भाषा की वैष्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए भाजपा नए कदम उठाएगी।
जनजातीय गौरव दिवस मनाया जनजातीय गौरव दिवस मनाना तय किया है। 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जाएगा। जनजातीय विरासत पर अनुसंधान को प्रोत्साहित करेगी, वन उपज स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा। 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूलों के निर्माण का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
प्राकृतिक खेती पर बल :धरती मां की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा। भारत रिवोल्यूशनी काम शुरू किया है और सफलता मिली है। नैनो यूरिया पर जोर दिया जाएगा। किसान समृद्धि केंद्रों का विकास किया जाएगा। संकल्प फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है। फायदा होगा और रोजगार पैदा होंगे। ये ग्रामीण अर्थव्यवस्था के नए इंजन बनेगें।
भाजपा राष्ट्रीय सहकारिता नीति लेकर आएगी: भाजपा राष्ट्रीय सहकारिता नीति लेकर आएगी। ये क्रांतिकारी दिशा में बढ़ने वाले हैें। देशभर में डेयरी सहकारी समितियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। कुछ महीने पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना शुरू हो चुकी है। भारत को ग्लोबल न्यूट्रिशन हब बनाने के लिए हम श्री अन्न पर फोकस करने वाले हैं। श्री अन्न पैदा करने वाले 2 करोड़ से ज्यादा छोटे किसानों को लाभ होगा। दलहन-तिलहन में किसानों को मदद करेंगी। सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर्स बनाएगी। फिशरीज के लिए नए प्रोडक्शन और प्रॉसेसिंग क्लस्टर्स बनाए जाएंगे। सी वीड की खेती और मोती की खेती के लिए भी प्रोत्साहन दिया जाएगा।
किसान सम्मान निधि का लाभ: भाजपा ही है जो किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में हमारे पशुपालक और मछुआरों को जोड़ा है। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ भी देश के 10 करोड़ किसानों को आगे भी मिलेगी।
महिला खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रोग्राम: महिला खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रोग्राम और विशेष सुविधाएं बनाई जाएंगी। बहनों-बेटियों के स्वास्थ्य के मिशन को आगे बढ़ाते हुए सर्वाइकल कैंसर के लिए अभियान चलाए जाएंगे।
नमो ड्रोन दीदी योजना का विस्तार : नमो ड्रोन दीदी योजना से गांव-गांव में बहनें ड्रोन पायलट बनेंगी। इनसे मिला तो कह रही थीं कि साइकिल भी चलाना नहीं जानते थे, आज पहचान पायलट की बन गई है। पूरे गांव में प्रतिष्ठा मिली है। सरकार जो ड्रोन दे रही है, उसकी कीमत लाखों रुपए में है। मुझे अनुभव है कि माताएं-बहनें बहुत अच्छी तरह से इसे संभालती हैं। एग्रीकल्चर में रिवोल्यूशन में भी ड्रोन दीदी स्थापित होंगी।
दिव्यांग जनों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता: जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है। यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा है। 10 साल में हमने दिव्यांग जनों के लिए अनेक सुविधाएं दी हैं। इन्हें पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, विशेष जरूरतों के अनुसार आवास मिले, उसका आर्किटेक्टर बदलना पड़ेगा, इस पर फोकस करके काम किया जाएगा। ट्रांस जेंडर्स को भी किसी ने नहीं पूछा। ऐसे साथियों को पहचान और प्रतिष्ठा देने की शुरुआत की है। इन्हें भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाने का फैसला किया है। भारत आज विमेन लेड डेवलपमेंट में दुनिया को दिशा दिखा रहा है। आने वाले 5 साल नारी शक्ति की भागीदारी के होंगे। 10 करोड़ महिलाएं सहायता समूहों से जुड़ीं। 10 करोड़ सहायता समूहों को आईटी, टूरिज्म, आदि सेक्टर्स के लिए ट्रेनिंग देंगे। 1 करोड़ लखपति दीदियां बन चुकी हैं। मोदी ने 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गारंटी दी है।
स्व निधि योजना का विस्तार:शहर हो या गांव युवाओं को अपनी रुचि का काम करने के लिए और अधिक पैसे मिलेंगे। आजादी के बाद पहली बार रेहड़ी पटरी और ठेले वाले भाई-बहनों कोडिग्निटी मिले, ब्याज से मुक्ति मिले, इसमें स्व निधि योजना ने भूमिका निभाई है। रिवोल्यूशन आया है। आज बैंकों ने इन्हें बिना गारंटी मदद दी है। मोदी उनकी गारंटी देता है। भाजपा इस योजना का विस्तार करेगी। एक तो 50 हजार रुपए केकर्ज की लिमिट को बढ़ाया जाएगा, इसी योजना को देश के छोटे कस्बों और गांव-देहात के लिए खोल दिया जाएगा।
मुद्रा योजना का दायरा 10 लाख रुपए से 20 लाख रुपए तक बढ़ाएंगे: मुद्रा योजना से करोड़ों आंत्रप्रिन्योर बने, जॉब क्रिएट हुए और जॉब क्रिएटर बने। भाजपा ने संकल्प लिया है कि अब तक मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 10 लाख रुपए थी, अब भाजपा ने इसे बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया है।
पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम:अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं। पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे। हमने करोड़ों गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए। करोड़ों परिवारों का बिजली बिल जीरो करने और बिजली से कमाई करने की दिशा में काम करेंगे। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लागू की है। एक करोड़ लोग रजिस्ट्री करा चुके हैं। भाजपा का संकल्प है कि इस योजना पर और तेजी से काम किया जाएगा।
3 करोड़ और नए घर बनाएंगे: बुजुर्ग चाहे गरीब हों, मध्यम वर्ग के हों, उच्च-मध्यम वर्ग के हों, ये नया दायरा होगा, जिन्हें 5 लाख रुपए के मुफ्त इलाज की योजना मिलेगी। गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। परिवारों के विस्तार होते हैं, एक घर से दो घर हो जाते हैं। नए घर की संभावना होती है। उन परिवारों की चिंता करते हुए हम 3 करोड़ और नए घर बनाएंगे।
70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाने का प्रस्ताव: मोदी की गारंटी है कि जन औषधि केंद्रों पर 80 फीसदी डिस्काउंट के साथ सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी। इनका विस्तार भी करेंगे। गारंटी है कि आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपए तक का मु्फ्त इलाज मिलता रहेगा। भाजपा ने बड़ा निर्णय लिया है, 70 वर्ष की आय़ु के ऊपर के सभी बुजुर्गों से जुड़ा है। जो बुजुर्ग हैं, उनकी चिंता होती है कि बीमारी की स्थिति में इलाज कैसे होगा। मध्यम वर्ग को चिंता ज्यादा होगी। 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाए।
भाजपा ने पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला: भाजपा ने पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालकर सिद्ध किया कि हम परिणाम लाने के लिए काम करते हैं। काम रुकता नहीं है। जो लोग गरीबी से बाहर आए, इन्हें भी लंबे अरसे तक संबल की जरूरत है। कभी-कभी छोटी सी कठिनाई भी फिर से उसे गरीबी में धकेल देती है। अस्पताल में मरीज का ऑपरेशन बढ़िया हो गया होगा, फिर भी डॉक्टर कहते हैं कि महीना दो महीना ये चीजें संभालना। वैसे ही गरीबी से जो बाहर निकलकर आया है, उसेभी कुछ समय के लिए बहुत संबल की आवश्यकता होती है। ताकि वो दोबारागरीबी में जाने के लिए मजबूर ना हो जाए। इसी सोच के साथ भाजपा ने गरीब कल्याण की कई योजनाओं का विस्तार का संकल्प लिया है। मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी। हम निश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषण युक्त हो। उसके मन को संतोष देने वाली हो, सस्ती भी हो। पेट भी भरे, मन भी भरे और जेब भी भरी रहे।
हमारा फोकस डिग्निटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी ऑफ लाइफ: हमारा फोकस डिग्निटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी ऑफ लाइफ, निवेश से नौकरी पर है। संकल्प पत्र में क्वांटिटी ऑफ ऑपर्चुनिटीज और क्वालिटी ऑफ ऑपर्च्यूनिटीज पर फोकस है। स्टार्टअप को बढ़ावा देकर हाई वैल्यू सर्विसेस पर ध्यान देने जा रहे हैं।युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।
संकल्प पत्र युवा, नारी, गरीब, किसान को सशक्त करता है: भाजपा ने मेनिफेस्टो की शुचिता को फिर से स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ युवा, नारी, गरीब, किसान को सशक्त करता है।
प्रधानमंत्री ने अलग-अलग वर्ग और क्षेत्र के लोगों को मंच पर बुलाकर संकल्प पत्र की पहली कॉपी सौंपी। ये वो लोग हैं, जिन्हें मोदी सरकार की पिछली किसी न किसी योजना का फायदा मिला। इसके साथ ही पिछले 10 साल के वादों और उन्हें पूरा करने पर बना एक वीडियो भी जारी किया।
प्रधानमंत्री ने अपनी स्पीच में पांच बड़े वादे किए...
1. गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना 2029 तक देने का वादा।
2. 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज का वादा।
3. मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 20 लाख रुपए की जाएगी।
4. जन औषधि केंद्रों का विस्तार करेंगे।
5. एक राष्ट्र, एक चुनाव और एक सामान्य मतदाता सूची प्रणाली शुरू की जाएगी।
संकल्प पत्र के लिए 15 लाख से ज्यादा सुझाव मिले
प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी मेनिफेस्टो के लिए 25 जनवरी 2024 को जनता से सुझाव मांगे थे। इसके बाद पार्टी को 15 लाख से ज्यादा सुझाव मिले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमो ऐप के माध्यम से 4 लाख और वीडियो के माध्यम से 11 लाख लोगों ने अपने सजेशन पार्टी को दिए।
भाजपा के घोषणा पत्र का विषय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ "मोदी की गारंटी: विकसित भारत 2047" पर फोकस होगा। पार्टी संकल्प पत्र में केवल उन्हीं वादों को शामिल करेगी, जो पूरे किए जा सकें। घोषणा पत्र विकास, समृद्ध भारत, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों पर केंद्रित होगा।
भाजपा मुख्यालय पर रविवार को लोकसभा 2024 का संकल्प पत्र जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,संकल्प पत्र के संयोजक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में यह संकल्प पत्र जारी किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संकल्प पत्र को लेकर प्रमुख बातों काकर रहे हैंजिक्र आप सुनिए उन्हीं की जवानी क्या कुछ कह रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। सुनिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाइव…..